महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

महराजगंज । अमर यादव मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाई चार पर मुकदमा दर्ज : सिन्दुरियां पुलिस ने चार के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या में दर्ज किया मुकदमा

महराजगंज | 04-Sep-2025 08:02 AM | 234 |
महराजगंज
सिन्दुरियां पुलिस ने चार के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या में दर्ज किया मुकदमा

महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहनापुर में उस समय सनसनी फैल गई जब अमर यादव का शव उसके घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पिता संत यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या गांव के ही चार लोगों ने की है। तहरीर में कहा गया कि लगभग दस दिन पूर्व मृतक का विवाद इन्हीं लोगों से हुआ था और उस दौरान उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी आधार पर उन्होंने हत्या का संदेह जताया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर गंभीर चोट पाए जाने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर और मृतक के पिता की तहरीर पर बुधवार को सिंदुरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नामजद आरोपियों में भागी यादव पुत्र राम दौड़ यादव, बैजनाथ यादव पुत्र राम दौड़ यादव, रामप्रवेश यादव पुत्र धनेश यादव और भागी यादव के तीसरे दामाद का नाम शामिल है। इनके विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस पंजीकृत किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना से गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा है।

अन्य खबरें

अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका—जांच में जुटी पुलिस : अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने तेज की जांच

महराजगंज न्यूज़

ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

महराजगंज न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक : 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

नौतनवां तहसील क्षेत्र में भीषण आग, 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख : बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

महराजगंज न्यूज़

थोक दुकानदार कर रहे हैं मनमानी सिंदुरिया : झनझनपुर व आसपास के बाजारों में गुटखा महंगा बेचने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

महराजगंज न्यूज़

8 माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा : जल्द मानदेय भुगतान का जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

महराजगंज न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर 17.59 किलो हाईड्रोपोनिक गांजा बरामद : दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर महराजगंज में शिव मंदिरो पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब : लाखों की संख्या में शिव मन्दिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक ड्रोन से निगरानी

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.