शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
महराजगंज न्यूज़

परसा राजा में जिलाधिकारी ने लगाई ग्राम चौपाल, जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर योजनाओं की दी जानकारी

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर योजनाओं की दी जानकारी
maharajganj-phm-news-in-hindi

 

(महराजगंज) विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा परसा राजा में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। ग्राम चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने विकसित भारत –जी राम जी योजना के बारे में उपस्थित ग्रामवासियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत अब मजदूरों को 100 दिन के स्थान पर 125 दिन तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकेगी। उन्होंने श्रमिकों से समय पर कार्य मांगने और जॉब कार्ड को अद्यतन रखने की अपील की। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास ,मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित नहीं रखा जाएगा।  जिलाधिकारी ने बाल विवाह रोकथाम को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया और कहा कि बाल विवाह सामाजिक अपराध है, जिसे रोकने में सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने ग्राम प्रधान व पंचायत प्रतिनिधियों से इस दिशा में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। ग्राम चौपाल के दौरान लगाए गए विभिन्न विभागीय     स्टालों  का निरीक्षण भी जिलाधिकारी द्वारा किया गया।   विभिन्न योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभार्थियों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, महेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी भोला नाथ कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० श्रीकांत शुक्ल, प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी  ,सचिव अशोक कुमार निगम, ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव,एपीओ अंकित कुमार श्रीवास्तव ,समाज कल्याण अधिकारी,सफी आलम, विनोद  वर्मा, पूर्णिमा, आरती पांडेय, सुनिता पटेल,लखनावती,मीरा, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप