महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज | 15-Feb-2026 11:11 AM | 234 |
महराजगंज
नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज- जिले में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को भारत–नेपाल सीमा से सटे  ईटहिया स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही हैं। मिनी बाबा धाम के नाम से विख्यात इस मंदिर में भोर से ही भक्तों ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना शुरू कर दी। यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने आते हैं सूर्योदय से पहले ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। इस वर्ष भी सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल और बिहार से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने दूध, जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में एक दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में पूजा सामग्री, मिठाई, खिलौने, श्रृंगार सामग्री और खानपान की दुकानों पर दिनभर रौनक रही। बच्चों और युवाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। चरखी और झूलों का आनंद लेते हुए बच्चे खुशी से झूमते नजर आए। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में व्यापक बैरिकेडिंग की गई थी। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से मेले की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी गई। ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवीन नागर ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में पांच थानों की पुलिस, 25 उपनिरीक्षक, करीब 150 कांस्टेबल, महिला पुलिस बल, यातायात पुलिस, फायर ब्रिगेड और पीएसी को तैनात किया गया है। 

अन्य खबरें

अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका—जांच में जुटी पुलिस : अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने तेज की जांच

महराजगंज न्यूज़

ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

महराजगंज न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक : 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

नौतनवां तहसील क्षेत्र में भीषण आग, 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख : बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

महराजगंज न्यूज़

थोक दुकानदार कर रहे हैं मनमानी सिंदुरिया : झनझनपुर व आसपास के बाजारों में गुटखा महंगा बेचने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

महराजगंज न्यूज़

8 माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा : जल्द मानदेय भुगतान का जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

महराजगंज न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर 17.59 किलो हाईड्रोपोनिक गांजा बरामद : दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर महराजगंज में शिव मंदिरो पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब : लाखों की संख्या में शिव मन्दिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक ड्रोन से निगरानी

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर कटहरा जंगल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब : कटहरा जंगल के प्राचीन शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

महराजगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.