महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

पत्नी की हत्या के छह दिन बाद पति की संदिग्ध मौत, गांव में मचा हड़कंप : श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लंगड़ी गांव में 45 वर्षीय शिव नारायण की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज | 30-Jul-2026 02:30 PM | 234 |
महराजगंज
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लंगड़ी गांव में 45 वर्षीय शिव नारायण की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

 

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ मुरकटिया टोला लंगड़ी गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 45 वर्षीय शिव नारायण पुत्र रामअवध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिव नारायण की पत्नी की हत्या के करीब छह दिन बाद उनकी भी मौत हुई है। परिजन के अनुसार वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान बताए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। मृतक की मां रंजना देवी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे शिव नारायण की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।पुलिस जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो परिजनों और ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए, जिससे काफी देर तक गांव में गहमागहमी का माहौल बना रहा। परिजनों का आरोप था कि वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। विरोध के दौरान परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना का वीडियो बना रहे कुछ लोगों के मोबाइल फोन पुलिसकर्मियों ने छीन लिए। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया-बुझाया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। बताया गया कि 24 जुलाई की भोर में शिव नारायण की पत्नी की सिर कूचलकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच अभी जारी है। पत्नी की हत्या के कुछ ही दिनों बाद पति की संदिग्ध मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस संबंध में श्यामदेउरवा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शिव नारायण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.