महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

पांच माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों में आक्रोश : अगस्त 2025 से पाँच माह का मानदेय लंबित

महराजगंज | 21-Dec-2025 05:13 AM | 234 |
महराजगंज
अगस्त 2025 से पाँच माह का मानदेय लंबित

महराजगंज-विकास खण्ड सदर  के ग्राम रोजगार सेवकों ने सदर विकासखंड पर मानदेय न मिलने पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को  ज्ञापन सौपा  ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि उन्हें अगस्त 2025 से अब तक कुल पाँच माह का मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने जीवनयापन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। शनिवार को विकास खण्ड परिसर में एकत्रित होकर ग्राम रोजगार सेवकों ने  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान कराए जाने की मांग की है।  ग्राम रोजगार सेवकों ने बताया कि अल्प मानदेय पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए लगातार पाँच माह तक भुगतान न होना अत्यंत पीड़ादायक है। मानदेय न मिलने के कारण उनके बच्चों की स्कूल फीस, घर का किराया, राशन तथा दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना मुश्किल हो गया है। ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि दीपावली, दशहरा एवं महापर्व छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहार भी बिना मानदेय के गुजर गए, जिससे उनके परिवारों को भारी मानसिक और आर्थिक तनाव का सामना करना पड़ा रहा है। कई  रोजगार सेवक कर्ज लेने को मजबूर हो गए हैं, जबकि कुछ के घरों में आर्थिक तंगी के कारण आवश्यक खर्च भी रुक गए हैं। ग्राम  रोजगार सेवकों  ने जब जिला प्रशासन से संपर्क किया, तो यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि भुगतान लखनऊ स्तर से होना है।, संगठन के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने कहा कि मानदेय भुगतान को लेकर बार-बार शासन को पत्र लिखे गए, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि शीघ्र ही बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, तो ग्राम रोजगार सेवक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान धर्मेंद्र पासवान, जितेंद्र, अयोध्या वर्मा, मदन, संतोष गुप्ता, चिन्नु प्रसाद, सीमा पांडेय, रमेश सिंह, बाबूराम, सर्वेश मद्देशिया, प्रमोद, सुरेश निषाद, कमलेश, मनोज, धीरेन्द्र, अमरनाथ सहित बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका—जांच में जुटी पुलिस : अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने तेज की जांच

महराजगंज न्यूज़

ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

महराजगंज न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक : 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

नौतनवां तहसील क्षेत्र में भीषण आग, 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख : बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

महराजगंज न्यूज़

थोक दुकानदार कर रहे हैं मनमानी सिंदुरिया : झनझनपुर व आसपास के बाजारों में गुटखा महंगा बेचने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

महराजगंज न्यूज़

8 माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा : जल्द मानदेय भुगतान का जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

महराजगंज न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर 17.59 किलो हाईड्रोपोनिक गांजा बरामद : दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर महराजगंज में शिव मंदिरो पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब : लाखों की संख्या में शिव मन्दिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक ड्रोन से निगरानी

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.