महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवकों का दशहरा फीका, दीपावली पर भी मानदेय न मिलने पर आक्रोश : जिलाध्यक्ष ब्रह्मानन्द ने आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग को पत्र लिखकर मानदेय दिलाने का किया मांग
महराजगंज। जिले के ग्राम रोजगार सेवक लगातार मानदेय भुगतान न मिलने से आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। दशहरा पर्व बिना वेतन के गुजर जाने के बाद अब दीपावली का त्यौहार भी उनके लिए फीका पड़ने के आसार हैं। ग्राम रोजगार सेवकों ने शासन से दीपावली से पहले मानदेय जारी करने की मांग की है ताकि वे अपने परिवार के साथ यह पावन पर्व मना सकें। ग्राम रोजगार सेवकों ने ग्राम्य विकास आयुक्त, लखनऊ को संबोधित एक ज्ञापन भेजा है जिसमें लिखा गया है कि कई महीनों से उन्हें मानदेय नहीं मिला है। ₹7788 रुपये मासिक मानदेय तय होने के बावजूद भुगतान में लगातार देरी हो रही है। रोजगार सेवकों का कहना है कि वे गांवों में मनरेगा जैसी योजनाओं के संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उन्हें त्योहारों पर परिवार चलाने में कठिनाई हो रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि “हमने बिना मानदेय के दशहरा मनाया, अब दीपावली पर भी अगर भुगतान नहीं हुआ तो घर की दीये भी बुझ जाएंगे।” ग्राम रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी है कि अगर दीपावली से पहले भुगतान नहीं हुआ तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
रोजगार सेवकों ने यह भी याद दिलाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 अक्टूबर 2021 को ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय को ₹10000 प्रतिमाह करने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक दस हजार रुपए भी नहीं मिल रहा है भुगतान में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। जिला मुख्यालय में कई ग्राम रोजगार सेवक लगातार अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या रख रहे हैं, मगर अभी तक उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। दीपावली के निकट आने के बावजूद भुगतान न मिलने से सेवकों में गहरा असंतोष है।
अन्य खबरें
ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात
महराजगंज न्यूज़महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
महराजगंज न्यूज़