महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

8 माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा : जल्द मानदेय भुगतान का जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज | 11-Mar-2026 04:09 PM | 234 |
महराजगंज
जल्द मानदेय भुगतान का जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज - जिले के ग्राम रोजगार सेवकों को पिछले आठ महीनों से मानदेय न मिलने के कारण उनमें भारी नाराजगी व्याप्त है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ, जनपद इकाई महराजगंज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को संबोधित पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर शीघ्र मानदेय भुगतान और अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद के नेतृत्व में भेजे गए पत्र में बताया गया है कि अगस्त 2025 से अब तक जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों को  आठ महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। जबकि ग्राम रोजगार सेवक मनरेगा योजना के साथ-साथ एस आई आर 2025-26,बी एल ओ, फॉर्मर रजिस्ट्रेशन, एग्री स्टैक सर्वे, तथा सरकार के अन्य जनहितकारी कार्यों को ग्राम पंचायत स्तर पर पूरी जिम्मेदारी के साथ संपादित कर रहे हैं। लेकिन बिना मानदेय के लंबे समय तक कार्य करने के कारण ग्राम रोजगार सेवकों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। कई रोजगार सेवकों के लिए अपने परिवार का भरण-पोषण करना भी कठिन हो गया है। आर्थिक तंगी के कारण उनके बच्चे दीपावली, होली जैसे त्योहार भी खुशी से नहीं मना पा रहे हैं और कई रोजगार सेवकों को कर्ज तक लेना पड़ रहा है। संघ ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों से लगातार कार्य तो लिया जा रहा है, लेकिन उनका मानदेय समय पर नहीं दिया जा रहा है, जो न्यायसंगत नहीं है। ऐसे में सरकार और प्रशासन को उनकी समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए तत्काल समाधान करना चाहिए। पत्र के माध्यम से ग्राम रोजगार सेवकों ने चार प्रमुख मांगें उठाई हैं। पहली मांग यह है कि अब तक के आठ माह का बकाया मानदेय जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। दूसरी मांग के तहत ग्राम रोजगार सेवकों के कार्य और महंगाई को देखते हुए उनका मानदेय बढ़ाकर 35 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। तीसरी मांग में कहा गया है कि समय से मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रोजगार सेवकों के कार्य विस्तार के साथ उनके वेतन के लिए अलग से वित्तीय बजट की व्यवस्था की जाए। चौथी मांग के रूप में ग्राम रोजगार सेवकों को उनकी वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग भी की गई है। संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपील की है कि ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं को मानवीय संवेदना के साथ समझते हुए जल्द समाधान कराया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई है कि शासन और प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर रोजगार सेवकों को राहत प्रदान करेगा। ज्ञापन के दौरान मुख्य रूप से धर्मेंद्र पासवान,राजेश,रामकेश्वर रैना,बाबूराम,धनराज,विनोद कुमार वर्मा, सर्वेश मद्धेशिया,सुशील कुमार, मनोज कुमार गौतम,जोखन, विशाल गुप्ता, मोहनलाल, ओमप्रकाश आर्य,राम आशिष,शैलैश कुमार,मुराली,चंद्रिका,अम्बीका, प्रवीण मणि त्रिपाठी, अनिल यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

अन्य खबरें

अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका—जांच में जुटी पुलिस : अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने तेज की जांच

महराजगंज न्यूज़

ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

महराजगंज न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक : 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

नौतनवां तहसील क्षेत्र में भीषण आग, 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख : बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

महराजगंज न्यूज़

थोक दुकानदार कर रहे हैं मनमानी सिंदुरिया : झनझनपुर व आसपास के बाजारों में गुटखा महंगा बेचने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

महराजगंज न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर 17.59 किलो हाईड्रोपोनिक गांजा बरामद : दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर महराजगंज में शिव मंदिरो पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब : लाखों की संख्या में शिव मन्दिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक ड्रोन से निगरानी

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर कटहरा जंगल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब : कटहरा जंगल के प्राचीन शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

महराजगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.