शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
महराजगंज न्यूज़

आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, गांव में छाया मातम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
maharajganj-phm-news-in-hindi

महराजगंज। जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा धमउर गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव की रहने वाली बादामी देवी (पत्नी- सीताराम यादव) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। बुधवार  को अचानक मौसम खराब होने लगा और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बादामी देवी घर के बाहर रखे सामान को अंदर रखने के लिए निकली थीं। तभी अचानक तेज गर्जन के साथ उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गईं और मौके पर ही गिर पड़ीं। ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों को बुलाया। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। बादामी देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस  हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
सिवान के बीच सड़क पर रखे धान के बोझ के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल - गई
छोटी दीपावली की रात आपसी विवाद में हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दी जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अन्य खबरें

हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप