महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

ड्रेन में डूबने से बालक की मौत पैर फिसलने से हुआ हादसा घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल : खेलते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा

महराजगंज | 07-Sep-2025 06:02 AM | 234 |
महराजगंज
खेलते समय पैर फिसलने  से हुआ हादसा

महराजगंज में दर्दनाक हादसा: 9 वर्षीय अजय की ड्रेन में डूबकर मौत, 6 साल पहले बड़े भाई की भी हुई थी मौत

महराजगंज- चौक थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चौक के अटल बिहारी वाजपेयी नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को वार्ड नंबर 11 में नौ वर्षीय अजय की ड्रेन में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अजय अपने दोस्तों के साथ कुईया उर्फ महेशपुर और धरमपुर के बीच बने पुल पर गया था। इसी दौरान ड्रेन के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथी बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अजय को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर चौक पुलिस और लेखपाल सुनील कन्नौजिया मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गौरतलब है कि 6 वर्ष पहले अजय के बड़े भाई की भी ट्रॉली से दबकर मौत हो चुकी थी। अब परिवार में चार वर्षीय बहन रूबी और छह माह का भाई श्याम शेष हैं। इस घटना के बाद पिता अमर, माता सुभावती और दादी चंपा का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि ड्रेन और पुलों पर उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

अन्य खबरें

अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका—जांच में जुटी पुलिस : अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने तेज की जांच

महराजगंज न्यूज़

ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

महराजगंज न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक : 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

नौतनवां तहसील क्षेत्र में भीषण आग, 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख : बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

महराजगंज न्यूज़

थोक दुकानदार कर रहे हैं मनमानी सिंदुरिया : झनझनपुर व आसपास के बाजारों में गुटखा महंगा बेचने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

महराजगंज न्यूज़

8 माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा : जल्द मानदेय भुगतान का जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

महराजगंज न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर 17.59 किलो हाईड्रोपोनिक गांजा बरामद : दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर महराजगंज में शिव मंदिरो पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब : लाखों की संख्या में शिव मन्दिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक ड्रोन से निगरानी

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.