क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय और अलग-अलग अभिलेखों को देखा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने यक्ष ऐप के इस्तेमाल, सीसीटीवी कैमरों और परिसर की साफ-सफाई की स्थिति भी देखी। पुलिसकर्मियों को अभिलेख व्यवस्थित रखने और परिसर में सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद रविंद्र सिंह ने चौक थाने में तैनात ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की। उन्होंने गांवों की गतिविधियों पर नजर रखने और संदिग्ध गतिविधि, अपराध या महत्वपूर्ण घटना की जानकारी समय पर पुलिस को देने को कहा।
उन्होंने ग्राम प्रहरियों से अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने को कहा। इस दौरान उन्हें प्रोत्साहन के तौर पर कपड़े आदि दिए गए।










