महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

गणतंत्र दिवस पर भारत-नेपाल सीमा हाई अलर्ट, सोनौली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम : 26 जनवरी से पहले सोनौली सीमा पर चौकसी बढ़ी, एसएसबी-पुलिस अलर्ट मोड में ड्रोन व CCTV कैमरे से निगरानी

महराजगंज | 22-Jan-2026 05:14 PM | 234 |
महराजगंज
26 जनवरी से पहले सोनौली सीमा पर चौकसी बढ़ी, एसएसबी-पुलिस अलर्ट मोड में ड्रोन व CCTV कैमरे से निगरानी

 

महराजगंज। जिले में गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जनपद महराजगंज के सोनौली सीमा क्षेत्र में संभावित आतंकी गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस द्वारा सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच-पड़ताल और गश्त की जा रही है।सीमा क्षेत्र में आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से हाई अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल से भारत आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। डॉग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरों की सहायता से लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। भारत-नेपाल की खुली सीमा होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं। एसएसबी और पुलिस के जवान 24 घंटे गश्त कर रहे हैं। महिलाओं की तलाशी के लिए महिला जवानों की भी तैनाती की गई है, जिससे जांच प्रक्रिया सुचारु और प्रभावी बनी रहे। 

सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों की भी गहन जांच की जा रही है।पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमा पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सभी पगडंडियों, कच्चे रास्तों और संभावित आवागमन मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों की मदद से भी सीमावर्ती क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है।सीमावर्ती सराय, होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित जांच की जा रही है। पुलिस और एसएसबी के जवान कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर स्थानीय निवासियों को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन का कहना है कि गणतंत्र दिवस शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.