महराजगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / महराजगंज
🚨 Breaking News | महराजगंज

मृतक आश्रित ग्राम रोजगार सेवकों के परिवार को अब मिलेगी ग्राम रोजगार सेवक पद पर नियुक्ति हाई कोर्ट ने दिया आदेश : 15 वर्षों से अल्प मानदेय पर कर रहे हैं कार्य समय से नहीं मिलता है - मानदेय

महराजगंज | 30-Aug-2025 09:49 AM | 234 |
महराजगंज
15 वर्षों से अल्प मानदेय पर कर रहे हैं कार्य समय से नहीं मिलता है - मानदेय

मृतक आश्रित ग्राम रोजगार सेवकों के परिवार को अब मिलेगी ग्राम रोजगार सेवक पद पर नियुक्ति हाई कोर्ट ने दिया आदेश 

महराजगंज- मनरेगा योजना में अपने 15 वर्षो की सेवा देने वाले ग्राम रोजगार सेवकों के लिए हाई कोर्ट ने एक बहुत ही अच्छा फैसला दिया है  हाई कोर्ट ने मृतक आश्रित ग्राम रोजगार सेवकों के परिवार को अब ग्राम रोजगार सेवक पद पर ही नियुक्ति   मिलेगी  उपायुक्त श्रम रोजगार  महराजगंज ने अपने पत्र सं० 165 / मनरेगा / लेखा2024-25 दिनांक 01.08.2024 द्वारा जनपद में कोविड-19 के अतिरिक्त आकस्मिक तौर पर दिवंगत हुए ग्राम रोजगार सेवकों के मृतक आश्रितों की नियुक्ति अनुकम्पा के आधार पर ग्राम रोजगार सेवक के पद पर करने हेतु समस्त विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा से सम्बंधित ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव करा कर पत्रावली की मांग किये थे। उपायुक्त के उक्त आदेश के अनुपालन में खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी ने दिवंगत ग्राम रोजगार सेवक के आश्रितों का आवेदन के आधार पर ग्राम पंचायत से प्रस्ताव तैयार कराकर अन्य दस्तावेज व अपनी सहमती सहित उपायुक्त  श्रम रोजगार महराजगंज के वहां नियुक्ति हेतु भेज दिये। किन्तु मृतक आश्रितों की नियुक्ति अब तक नहीं हुई। जो अब तक  उपायुक्त के वहां लम्बित है। जिसको लेकर उ० प्र० ग्राम रोजगार सेवक संघ महराजगंज ने  उच्च न्यायालय इलाहाबाद में एक रिट 3032/2025 दायर किया उपरोक्त के नियुक्ति हेतु उच्च न्यायालय ने दिनांक 14.08.2025 को आदेश पारित कर दिया है। कि ग्राम रोजगार सेवक कभी भी दिवंगत हुए हों उन्हें उनके आश्रित को अनुकम्पा के आधार पर ग्राम रोजगार सेवक पद पर रखा जा सकता है। उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 14 अगस्त 2025 के आदेश को दिवंगत ग्राम रोजगार सेवकों के आश्रितों की लम्बित पत्रावली  उपायुक्त (श्रम रोजगार) महराजगंज के वहां निस्तारण कर अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति कराने के लिए जिला अध्यक्ष ब्रह्मानंद की अगुवाई में कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए डीसी मनरेगा के माध्यम से जिलाधिकारी महाराजगंज को कोर्ट के आदेश सहित प्रत्यावेदन देकर दिवंगत रोजगार सेवकों के आश्रितों की नियुक्ति प्रदान करने हेतु मांग किया गया। इस दौरान धर्मेंद्र पासवान, राम आशीष पटेल, इंद्रमणि विश्वकर्मा,सुनील यादव ,इंद्र विजय यादव, सुशील कुमार, मनोज कुमार गौतम, राम केश्वर रैना, राजेन्द्र प्रसाद,विरजू चौधरी, उमेश कुमार चौरसिया, हितेन्द्र पटेल, आजाद शर्मा जितेन्द्र,सहित तमाम ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे ।

अन्य खबरें

अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका—जांच में जुटी पुलिस : अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में दहशत, पुलिस ने तेज की जांच

महराजगंज न्यूज़

ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

महराजगंज न्यूज़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे ग्राम रोजगार सेवक : 8 माह से लंबित मानदेय को लेकर सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

नौतनवां तहसील क्षेत्र में भीषण आग, 10 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख : बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

महराजगंज न्यूज़

थोक दुकानदार कर रहे हैं मनमानी सिंदुरिया : झनझनपुर व आसपास के बाजारों में गुटखा महंगा बेचने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

महराजगंज न्यूज़

8 माह से मानदेय न मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा : जल्द मानदेय भुगतान का जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज न्यूज़

महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों को सात माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन : ग्राम रोजगार सेवक पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का रीढ़ माने जाते हैं। फिर भी समय से नहीं मिलता मानदेय

महराजगंज न्यूज़

भारत-नेपाल सीमा पर 17.59 किलो हाईड्रोपोनिक गांजा बरामद : दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर महराजगंज में शिव मंदिरो पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब : लाखों की संख्या में शिव मन्दिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक ड्रोन से निगरानी

महराजगंज न्यूज़

महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.