परसौनी में दो पक्षों में विवाद गर्भवती महिला के पेट में मारा लात : गर्भ में पल रहे बच्चे की स्थिति चिंता जनक
महराजगंज- चौक थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में 3 सितंबर की शाम करीब 6 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक 11 वर्षीय बच्चा और गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
पीड़िता सीमा वर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी जेठानी मीरा वर्मा ने परिजनों और दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर बेटे मुकेश वर्मा पर हमला किया। आरोप है कि मीरा ने बच्चे के गुप्तांग और अन्य हिस्सों को दांतों से काटा।
बीच-बचाव करने पहुंचीं सीमा और उनकी गर्भवती बेटी राधिका पर भी हमला किया गया। आरोप है कि मीरा ने गर्भवती राधिका के पेट पर लात मारी, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई।
घायल राधिका को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला महिला चिकित्सालय एवं मेटरनिटी सेंटर, महराजगंज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि राधिका की जान बच गई है, लेकिन गर्भस्थ शिशु की स्थिति नाजुक और चिंताजनक बनी हुई है।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अन्य खबरें
ग्राम रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल : प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात
महराजगंज न्यूज़महाशिवरात्रि पर भारत : नेपाल सीमा के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
महराजगंज न्यूज़