अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा: रोडवेज बस से पैर फिसलने पर व्यक्ति की दर्दनाक मौत : मौके पर ही तोड़ा दम

एटा | 05-Nov-2025 05:36 AM | 343 |
एटा
मौके पर ही तोड़ा दम

एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के धरौली गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की रोडवेज बस के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अलीगंज के मोहल्ला तप्पन टोला निवासी 45 वर्षीय यूसुफ खान पुत्र साहब खान के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, यूसुफ खान किसी कार्य से धरौली आए थे और वापस लौटने के लिए बस में चढ़ या उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह बस के पिछले टायर के नीचे आ गए। हादसा इतना भीषण था कि यूसुफ खान की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जैथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हादसा बस से पैर फिसलने के कारण हुआ। चालक और परिचालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

इस दर्दनाक दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से बस स्टॉपों पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और उचित प्रबंधन की मांग की है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.