अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

एटा | 02-Jul-2026 01:36 PM | 343 |
एटा
अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज (एटा)। अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमरोली रतनपुर गांव में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर 20 हजार रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई, जब भीषण गर्मी के चलते परिवार के सभी सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे नीचे आने पर घर का सामान बिखरा मिला और चोरी का खुलासा हुआ।

पीड़ित धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चोर घर से 20 हजार रुपये की नकदी, एक मंगलसूत्र और एक पैंडल लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार बलियान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। अभी तक पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.