मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार* मजदूरों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार* छठ घाटों से रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थाओं की सांसद ने ली जानकारी*
अलीगंज न्यूज़

अलीगंज पुलिस ने गल्ला आढ़त चोरी का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

दो आरोपी गिरफ्तार
aliganj-news-in-hindi

एटा। थाना अलीगंज पुलिस ने गल्ला आढ़त में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की रकम में से ₹32,500 नकद बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 2/3 अगस्त 2026 की रात अमरौली रोड स्थित बी.आर. इंटरप्राइजेज (गल्ला आढ़त) में अज्ञात चोर पीछे का गेट तोड़कर अंदर घुस गए। चोर गल्ले में रखे करीब ₹1.70 लाख नकद चोरी कर ले गए। घटना के दौरान बदमाशों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से फर्म में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर डीवीआर भी साथ ले गए।

पीड़ित की तहरीर पर थाना अलीगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना का खुलासा करते हुए वाहिद पुत्र अजीज खां (24 वर्ष) एवं सोनू पुत्र वहीद खां (21 वर्ष) निवासी मोहल्ला मेवातियान, थाना अलीगंज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹32,500 चोरी की नकदी बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

प्रभारी निरीक्षक रुपेश कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, आरक्षी विनीत मावई एवं आरक्षी कुलदीप सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*
आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन