अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में भैंसों से भरा ट्रक पलटा : सकीट के पास हादसे में 25 भैंसों की मौत, दो लोग घायल

एटा | 09-Dec-2025 01:21 AM | 343 |
एटा
सकीट के पास हादसे में 25 भैंसों की मौत, दो लोग घायल

एटा में सोमवार तड़के सुबह करीब पांच बजे सकीट क्षेत्र के ग्राम बावली के पास भैंसों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह ट्रक झांसी से अलीगढ़ जा रहा था। इस भीषण हादसे में लगभग 25 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण अपने घरों से निकलकर मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था और मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ने से यह पलट गया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक भैंसें घायल हो गईं। ग्रामीणों ने घायल पशुओं को बाहर निकालने और उन्हें पानी पिलाने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही सकीट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की सहायता से पलटे हुए ट्रक को सीधा करवाया और मृत तथा घायल पशुओं को हटवाया। हादसे के कारण सड़क के एक ओर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने तत्परता से सामान्य कर दिया।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.