अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

मंगेतर ने शादी से किया इनकार, : युवती ने फांसी लगाई 1 साल पहले तय हुआ था रिश्ता

एटा | 05-Nov-2025 06:13 AM | 343 |
एटा
युवती ने फांसी लगाई 1 साल पहले तय हुआ था रिश्ता

एटा। जसरथपुर थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव में सोमवार देर शाम एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि मंगेतर द्वारा शादी से इनकार किए जाने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।


मृतका की पहचान भावना (22) पुत्री सुरेंद्र सिंह निवासी अमृतपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, भावना का रिश्ता करीब एक साल पहले बागवाला थाना क्षेत्र के रवि पुत्र चरण सिंह से तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद रवि के भाई का निधन हो गया, जिससे विवाह कुछ समय के लिए टल गया था।


परिजनों का आरोप है कि सोमवार शाम रवि ने फोन पर शादी से इनकार कर दिया। वह शादी के लिए गाड़ी की अतिरिक्त मांग कर रहा था और धमका भी रहा था। इसी बात से दुखी होकर भावना ने कमरे में फांसी लगा ली।


सूचना मिलते ही सीओ नीतिश गर्ग और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच की गई और साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीओ नीतिश गर्ग ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.