जैथरा में ओवरलोड ट्रैक्टर गड्ढे में धंसा, ड्राइवर बाल-बाल बचा : जर्जर सड़क बनी हादसे का कारण
एटा। जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के गड्ढे में धंसने से पलट गई। हादसा धुमरी स्थित राधा रानी हॉस्पिटल के पास हुआ। गनीमत रही कि चालक समय रहते कूद गया और बाल-बाल बच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉली में क्षमता से अधिक माल भरा हुआ था। सड़क जर्जर होने के कारण ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह एक ओर पलट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन ओवरलोड ट्रैक्टर और ट्रक चलते हैं, जिससे सड़कें टूट रही हैं और हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
कस्बे के निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि “ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़कें खराब हो रही हैं और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन को इन पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”
लोगों ने शासन-प्रशासन से सड़कों की मरम्मत और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की मांग की है।
वहीं, थाना प्रभारी जैथरा रितेश ठाकुर ने बताया कि—
“हादसे की जानकारी मिली है। क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की जांच कराई जाएगी।
कोई भी वाहन ओवरलोड पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़