एटा: तेज रफ्तार कार भैंस की मौके पर मौत ; : दो बच्चे घायल। कार चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी।
एटा के मिरहची थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। तेज रफ्तार कार ने भैंस को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गई।
यह घटना रतनपुर गांव के पास पुल पर हुई। रतनपुर गांव निवासी इंद्रवीर सिंह के दो बेटे अंशू और दिव्यांशू पास के औरनी गांव से भैंस लेकर आ रहे थे।
जैसे ही वे रतनपुर पुल पर पहुंचे, मारहरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने भैंस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।
कार की चपेट में आने से अंशू और दिव्यांशू भी घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, ग्रामीणों ने कार का नंबर नोट कर लिया।
घायल बच्चों का परिजनों ने चिकित्सक से उपचार कराया है। इंद्रवीर सिंह के परिजनों ने थाना मिरहची पुलिस को कार के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस फरार कार और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़