अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण : एटा के सभी बूथों पर आज विशेष बूथ डे

एटा | 31-Jan-2026 09:57 AM | 343 |
एटा
एटा के सभी बूथों पर आज विशेष बूथ डे

एटा। जनपद मे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर जनपद एटा में आज शनिवार, 31 जनवरी 2026 को विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत स्पेशल बूथ डे का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर की जा रही है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्यप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी पोलिंग स्टेशनों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मतदाता सूची का पठन एवं सत्यापन कार्य किया जाएगा। सभी बूथों पर बीएलओ की समय से पूर्व उपस्थिति सुनिश्चित कराई गई है।

उन्होंने बताया कि बीएलओ को 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित निर्वाचक नामावली, अपात्र चिह्नित मतदाताओं की सूची, अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाताओं से संबंधित सूचियां पहले ही उपलब्ध करा दी गई हैं। इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियों के लिए फॉर्म-6, 6ए, 7 और 8 (घोषणा-पत्र सहित) भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराए गए हैं।

पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी बनाने के लिए रोजगार सेवक, बीसी सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राशन डीलर, आशा, पंचायत सचिव, लेखपाल सहित अन्य विभागीय कर्मियों का सहयोग लिया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से छूट न पाए।

कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए जनपद में 131 जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर ऑफिसर के रूप में तैनात किया गया है, जो विशेष बूथ दिवस की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करेंगे।

प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे आज अपने-अपने पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन करें तथा पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन करें। किसी भी समस्या के समाधान हेतु जिला मुख्यालय स्थित डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर 05742-233312 अथवा टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.