अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

मारहरा में विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने किया क़ासमी मेले का शुभारंभ : 100वें उर्स पर देश-विदेश से आएंगे जायरीन

एटा | 14-Nov-2025 06:58 AM | 343 |
एटा
100वें उर्स पर देश-विदेश से आएंगे जायरीन

एटा के मारहरा स्थित विश्वविख्यात दरगाह खानकाहे बरकातिया पर लगने वाले 10 दिवसीय क़ासमी मेले का शुभारंभ बृहस्पतिवार को किया गया। क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और सीओ सदर संजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। तीन दिवसीय उर्से क़ासमी की शुरुआत शुक्रवार से होगी।

मेले के आयोजकों ने अतिथियों का फूल-मालाओं और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक ने दरगाह के सज्जादा नशीन सैय्यद नजीब हैदर नूरी से उर्स की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बाद में विधायक और सीओ ने व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

इस वर्ष यह 100वां उर्स है, जिसके कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीनों के आने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष केके लोधी, मारहरा के पूर्व चेयरमैन परवेज़ जुबैरी, निधौलीकलां ब्लॉक प्रमुख सुनील यादव, शीतलपुर ब्लॉक प्रमुख पुपेंद्र वर्मा, मारहरा ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा, शोएब खान और हसनैन चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.