अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

महिला अपहरण केस में जैथरा पुलिस ने दबोचा : आरोपी आदिल, भेजा जेल

एटा | 02-Feb-2026 03:20 PM | 343 |
एटा
आरोपी आदिल, भेजा जेल

एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र में महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जैथरा पुलिस ने आरोपी को पकड़कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज नीतीश गर्ग के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना जैथरा में पंजीकृत मु0अ0सं0 276/25, धारा 87/351(3) बीएनएस के अंतर्गत वांछित था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदिल पुत्र सब्बीर खाँ, निवासी ग्राम ताज खेरिया, थाना अवागढ़, जनपद एटा के रूप में हुई है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक निश्चल सोलंकी, कांस्टेबल रवेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल मोनू कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.