शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

एटा: ओवरटेक के दौरान बाइक में टक्कर 18 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल

18 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल
aliganj-news-in-hindi

एटा, 04 नवम्बर — जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रेलवे पुल के पास मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक की बाइक को एक चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान अमन (18) पुत्र इकरार, निवासी भरतौली गांव, थाना रिजोर के रूप में हुई है। बताया गया कि अमन मंगलवार सुबह करीब 9 बजे मजदूरी के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह रेलवे पुल के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ओवरटेक करते समय उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमन सड़क किनारे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायल को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज, एटा भेजा, जहां उसका उपचार जारी है।

चिकित्सकों के अनुसार, अमन को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है, हालांकि डॉक्टरों की निगरानी में उसे आईसीयू वार्ड में रखा गया है।

सूचना मिलने पर कोतवाली देहात पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे पुल के पास ओवरटेकिंग और तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस तरह के हादसे अक्सर होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात नियंत्रण और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज