अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

एटा | 01-Mar-2026 09:03 PM | 343 |
एटा
1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

एटा जनपद के जैथरा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1200 लीटर लहन और 40 लीटर अवैध शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताव पांडे के पर्यवेक्षण में की गई। क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के नेतृत्व में थाना जैथरा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम कस्तूरपुरा में काली नदी के समीप दबिश दी।

दबिश के दौरान टीम को अवैध शराब निर्माण का सक्रिय ठिकाना मिला। मौके पर लगभग 1200 लीटर लहन (शराब बनाने में प्रयुक्त कच्चा माल) और 40 लीटर अवैध शराब भट्टी संचालित पाई गई। संयुक्त टीम ने सभी लहन, तैयार शराब और भट्टी को विधिवत नष्ट कर दिया।

पुलिस के पहुंचते ही शराब माफिया मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

कार्रवाई में आबकारी उप आयुक्त अलीगढ़ कुलदीप मिश्रा, आबकारी उप सहायक अशोक सिंह, आबकारी निरीक्षक डीके सिंह, अनुराग सिंह तथा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर समेत पुलिस टीम मौजूद रही।

क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि आगामी होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ यह विशेष अभियान चलाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.