एटा समाचार: मिरहची में 250 केवीए ट्रांसफार्मर चोरी : सैनिक आईटीआई गेट से तेल व कीमती सामान ले गए अज्ञात चोर
एटा: जनपद के मिरहची थाना क्षेत्र में चोरों ने 250 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उससे तेल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना कासगंज रोड स्थित सैनिक आईटीआई गेट के पास की है। चोर ट्रांसफार्मर का खाली ढांचा मौके पर छोड़ गए।
मंगलवार सुबह विद्युत विभाग को चोरी की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर विभागीय अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुँची। निरीक्षण के दौरान एसडीओ विजय गुप्ता और जेई ऋषि राम ने घटनास्थल का जायजा लिया।
जेई ऋषि राम ने बताया कि चोरी की वारदात रात के समय अंजाम दी गई। मिरहची थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू वर्मा ने बताया कि विद्युत विभाग की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़