अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा सड़क हादसा: कैंटर की टक्कर से बुलेट सवार दो सगे भाइयों की मौत : तीन दिन पहले खरीदी थी नई बाइक

एटा | 16-Nov-2025 07:04 AM | 343 |
एटा
तीन दिन पहले खरीदी थी नई बाइक

एटा के बागवाला क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बेरी जलाल गांव के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। यह घटना तब हुई जब दोनों भाई धान कुटवाने जा रहे थे।

मृतकों की पहचान बागवाला थाना क्षेत्र के ढकपुरा निवासी 21 वर्षीय विनीत और 18 वर्षीय सुमित पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों भाइयों ने यह बुलेट मोटरसाइकिल तीन दिन पहले ही खरीदी थी। वे फर्रुखाबाद से रिश्तेदारी में घूमने के बाद लौट रहे थे।

कैंटर की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों को सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर बागवाला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बुलेट बाइक और कैंटर को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने घटना की पुष्टि की।

इस दुखद घटना के बाद मृतक युवकों के घर में मातम पसर गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता राधेश्याम ने बताया कि उनके चार बेटे हैं और उन्हें इस हादसे की सूचना आसपास के लोगों से मिली।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.