एटा: सड़क हादसा, इंटर कॉलेज प्रबंधक की मौत : इटावा–बरेली हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
एटा। नयागांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में इंटर कॉलेज के प्रबंधक कमल सिंह राठौर की मौत हो गई। घटना इटावा–बरेली हाईवे स्थित बघार नाले के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कमल सिंह राठौर की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मूल रूप से ग्राम खरसुलिया निवासी कमल सिंह राठौर फर्रुखाबाद में रहते थे। शनिवार सुबह वे अपनी बाइक से फर्रुखाबाद से अपने कॉलेज, खरसुलिया की ओर आ रहे थे। हाईवे पर पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़