अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा प्रशासन का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन : हसायन रोड के रमपुरा गांव में लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

एटा | 21-Nov-2025 06:05 AM | 343 |
एटा
हसायन रोड के रमपुरा गांव में लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

एटा जिले में अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत प्रशासन ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। हसायन रोड स्थित रमपुरा गांव में अवैध खनन करते हुए एक लोडर और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। दोनों वाहनों को जब्त कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व तहसीलदार संदीप सिंह और नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल ने किया। अधिकारियों को रमपुरा जैनपुरा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना के बाद गुरुवार सुबह करीब 5 बजे राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ अचानक छापेमारी की गई।

तहसील क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की गतिविधियाँ जारी थीं, जिस पर पूर्ण रूप से नियंत्रण नहीं  पा रहा था। प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद कुछ स्थानों पर खनन माफिया सक्रिय थे। आज की कार्रवाई को उन्हीं प्रयासों का हिस्सा बताया जा रहा है।

तहसीलदार संदीप सिंह ने कहा कि जब्त किए गए वाहनों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है। आगे जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.