अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

etah news ; एटा में बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर : 20 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

एटा | 06-Nov-2025 06:07 AM | 343 |
एटा
20 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

एटा। हुतात्मा दिवस के अवसर पर वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में बजरंग दल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में बलिदान हुए कारसेवकों की स्मृति में रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह की उपस्थिति में हुआ। उन्होंने इसे ‘महापुनीत कार्य’ बताते हुए कहा कि अब तक करीब 20 लोगों ने रक्तदान किया है और यह प्रक्रिया अभी जारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।
बजरंग दल के पदाधिकारी शिवांग गुप्ता ने बताया कि यह रक्तदान शिविर उन कारसेवकों की स्मृति में आयोजित किया गया है जिन्होंने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर को राम कोठारी और शरद कोठारी ने बाबरी मस्जिद के गुंबद पर भगवा ध्वज फहराया था, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। इसी स्मृति में देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
डॉ. बलबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता और यह प्रक्रिया पूर्ण परीक्षण के साथ की जाती है। उन्होंने कहा कि दान किया गया रक्त अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.