शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

एटा में टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा चंडीगढ़ में भाई की शादी से लौट रहे दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

चंडीगढ़ में भाई की शादी से लौट रहे दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
aliganj-news-in-hindi

एटा। मलावन थाना क्षेत्र के आसपुर गांव के पास टोल प्लाजा के समीप सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से लौट रहे दो बाइक सवार युवक कैंटर से टकरा गए, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र के गढ़ सांक निवासी योगेंद्र और सुधाकर (22) के रूप में हुई है। दोनों चंडीगढ़ में एक निजी अस्पताल में नौकरी करते हैं और भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोल प्लाजा के पास अचानक कैंटर चालक ने ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कैंटर से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

सूचना पर मलावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हाईवे एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने बताया कि सुधाकर की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि योगेंद्र को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, टोल प्लाजा के पास वाहन चालकों की अचानक ब्रेक लगाने की वजह से इस क्षेत्र में पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज