एटा में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत : एक गंभीर घायल
एटा। जिले के मलावन थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सेंथरी के समीप उस समय हुई जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, शीतलपुर थाना कोतवाली नगर निवासी शिवप्रताप यादव (25 वर्ष) अपने साथी नितिन के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सेंथरी के पास अचानक सामने से आए तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना मलावन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस की मदद से दोनों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज, एटा में भर्ती कराया। यहां परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने शिवप्रताप यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल नितिन की स्थिति गंभीर है और उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश जारी है।
परिवार में दुर्घटना की खबर से कोहराम मचा हुआ है। मृतक के चाचा ने बताया कि शिवप्रताप परिवार का होनहार युवक था और हादसे में उसकी दुखद मौत हो गई।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़