अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

एटा में पिकअप पलटी ,छात्रा को बचाते समय हादसा! : बारात का सामान क्षतिग्रस्त

एटा | 19-Nov-2025 02:36 AM | 343 |
एटा
बारात का सामान क्षतिग्रस्त

आगरा रोड पर एक मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना थाना अवागढ़ क्षेत्र के नगला भूरा स्थित राजकमल आईटीआई स्कूल के पास हुई। हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन वाहन में लदा बारात का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस के अनुसार, यह मैक्स पिकअप गंजडुंडवारा से बारात का सामान लेकर आगरा जा रही थी। राजकमल आईटीआई से एक छात्रा सड़क पार कर रही थी, जिसे बचाने के प्रयास में तेज गति से आ रही पिकअप के चालक ने अचानक ब्रेक लगाए।

ब्रेक लगाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और बीच सड़क पर पलट गया। थाना अवागढ़ की चौकी वसुंधरा के प्रभारी शिवा जादौन ने बताया कि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई मैक्स पिकअप को सीधा किया गया। इस दौरान वाहन में रखा एक फ्रिज टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही अन्य बारात का सामान भी खराब हो गया।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.