एटा में पलटी पिकअप पशुओं से भरी : टायर फटने से बड़ा हादसा, 11 पशुओं की मौत, 6 घायल
एटा में एक मैक्स पिकअप वाहन का टायर फटने से वह पलट गया। इस हादसे में वाहन में बेरहमी से भरे गए 12 पशुओं की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कुसाड़ी गांव के पास फ्लाई ओवर के समीप हुई।
पुलिस के अनुसार, मैक्स पिकअप में कुल 23 पशुओं को ठूंसकर भरा गया था और उन्हें वध के लिए ले जाया जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में ले लिया। घायल पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सकों को बुलाया गया, जिन्होंने उनका इलाज शुरू किया।
हादसे के बाद हाईवे पर पशुओं का खून फैल गया, जिससे आसपास हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तीन आरोपियों, अजहर कुरैशी पुत्र इरशाद कुरैशी, चांद पुत्र अनवर, और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी (फिर) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस दुर्घटना में वाहन चालक भी घायल हुआ, जिसे एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बाद में परिजन उसे घर ले गए। कोतवाली देहात के थाना प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह गौतम ने बताया कि सूचना मिलते ही कोबरा पुलिस मौके पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया था।
थाना प्रभारी गौतम ने आगे बताया कि सड़क पर बिखरे पड़े पशुओं को पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा तत्काल इलाज प्रदान किया गया। मृत पशुओं को दफनाया गया है, जबकि पांच पशुओं को ग्रामीणों को सौंप दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़