शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

एटा में लेंटर गिरने से बड़ा हादसा पांच घायल; एक गंभीर

पांच घायल; एक गंभीर
aliganj-news-in-hindi

एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के वीरामपुर गांव में शुक्रवार देर शाम लेंटर डालते समय हादसा हो गया। लेंटर भरभराकर गिरने से मलबे में पांच लोग दब गए, जो घायल हो गए।

चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी पहुंची और घायलों को मलबे से बाहर निकाला। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, वीरामपुर गांव निवासी अमरपाल (45) पुत्र कमाता प्रसाद के मकान का लेंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

घायलों में अमरपाल का बेटा मनवीर उर्फ मोनू (22), नगला भजा निवासी जसवंत (45) पुत्र प्रताप सिंह, भरतपुर थाना कुरावली, मैनपुरी निवासी हिरदेश (22) पुत्र बीरपाल, जकरौआ, मैनपुरी निवासी पप्पू (55) और वीरामपुर निवासी दमली सिंह शामिल हैं। दमली सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मलावन थाना प्रभारी रोहित राठी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लेंटर डालते समय हुए हादसे में ये सभी लोग मलबे में दब गए थे।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जबकि अन्य सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज