एटा में खेत विवाद में हमला: मां-बेटी गंभीर घायल, आधा दर्जन पर मुकदमा : जैथरा में आधा दर्जन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के नगला नखतपुरा गांव में खेत में पानी भरने को लेकर विवाद में घर में घुसकर हमला कर दिया गया। आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से मां-बेटी पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित हरीश कुमार ने बताया कि 5 नवंबर की रात करीब नौ बजे गांव के रामलाल, रामरईस, सोनी, गुड्डी, लक्ष्मी और अनीता उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।
जब उनकी मां रामबेटी और बहन जयंती ने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि रामपाल ने फरसे से उनकी मां के सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गईं।
घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जैथरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़