शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

एटा में एचडीएफसी बैंक का रक्तदान शिविर आयोजित एमएलसी आशीष यादव ने किया शुभारंभ

एमएलसी आशीष यादव ने किया शुभारंभ
aliganj-news-in-hindi

एटा। HDFC बैंक की स्थानीय शाखा द्वारा शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) आशीष कुमार यादव ने फीता काटकर किया। शिविर में शुरुआत से ही लोगों में उत्साह देखने को मिला और 50 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया

शुभारंभ कार्यक्रम में एमएलसी आशीष यादव ने रक्तदान को ‘महादान’ बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने की अंतिम उम्मीद बन सकता है। उन्होंने एचडीएफसी बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एचडीएफसी बैंक एटा शाखा के प्रबंधक राहुल यादव ने बताया कि शिविर के शुरू होते ही लोगों का उत्साह देखने लायक था और पंजीकरण संख्या लगातार बढ़ती रही। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के महत्व से जोड़ना और जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सहयोग प्रदान करना है।

शिविर में बैंक कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रशिक्षित चिकित्सा टीम की निगरानी में सुरक्षित वातावरण में रक्तदान कराया गया। शिविर स्थल पर स्वास्थ्य जांच, जलपान और रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरण की व्यवस्था भी की गई थी।

शिविर में हुई सक्रिय भागीदारी ने एटा जनपद में सामाजिक कार्यों के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाया। कार्यक्रम के समापन पर बैंक प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। शाखा प्रबंधक राहुल यादव ने सफल आयोजन के लिए अपनी टीम को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज