शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
अलीगंज न्यूज़

एटा मे आर्थिक तंगी और बीमारी से पीड़ित ने की आत्महत्या लगाई बिजली पोल पर फांसी।

लगाई बिजली पोल पर फांसी।
eemaaree-se-peedit-ne-kee-aatmahatya

एटा जनपद के मिरहची नगर पंचायत क्षेत्र के ग्राम जिन्हैरा में नववर्ष की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 55 वर्षीय व्यक्ति ने आर्थिक तंगी और गंभीर बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान राधाचरन भुर्जी पुत्र लालाराम भुर्जी के रूप में हुई है। उन्होंने घर के पास लगे बिजली के सीमेंटेड पोल से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

परिजनों के अनुसार राधाचरन लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और आर्थिक हालात भी बेहद खराब थे। हालात ऐसे थे कि कई दिनों तक उन्हें भरपेट भोजन भी नसीब नहीं हो पा रहा था। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। पिता बीमार हैं और मां वृद्धावस्था में हैं।

घटना की सूचना मिलने पर मिरहची थानाध्यक्ष नीतू वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को विद्युत पोल से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मृतक के भाई विकास ने बताया कि पड़ोसियों से सूचना मिली थी कि राधाचरन ने फांसी लगा ली है। वह काफी समय से मानसिक और आर्थिक तनाव में थे।

थानाध्यक्ष नीतू वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में मृतक के बीमार और आर्थिक रूप से कमजोर होने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*