एटा के पिलुआ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा। : 18 वर्षीय युवक सागर तोमर की मौत। पुलिस जांच में जुटी
पिलुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक सागर तोमर की मौत हो गई। वह बाइक से ननिहाल जा रहा था, तभी नगला गूलर के पास किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद हड़कंप, पुलिस को दी गई सूचना
स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पिलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सागर को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज, एटा ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सागर को मृत घोषित कर दिया।
शव पोस्टमार्टम को भेजा, क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में
पुलिस ने देर रात ही पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मौके से टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
पिलुआ थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच हो रही है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़