शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव
aliganj-news-in-hindi

एटा जनपद के नयागांव थाना क्षेत्र के तमरौरा गांव में आलू की फसल में भारी नुकसान से आहत एक किसान ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सोपवीर पुत्र शिव सिंह के रूप में हुई है। घटना होली के त्योहार से ठीक पहले हुई, जिससे गांव में शोक की लहर है।

परिजनों के अनुसार, सोपवीर खेत पर गए थे जहां उन्होंने आलू की फसल को भारी नुकसान में देखा। करीब दो लाख रुपये के कर्ज और लगातार आर्थिक दबाव के चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे। घर लौटने के बाद उन्होंने अपने कमरे में जाकर घर में रखे तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली।

पत्नी वीनू देवी ने बताया कि होली की तैयारियां चल रही थीं। उनकी सास कमलेश कुमारी आंगन लीप रही थीं और घर में पकवान बनाए जा रहे थे। इसी दौरान कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आई। परिजन दौड़कर अंदर पहुंचे तो सोपवीर खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चे—शिवांशु और मानवी—छोड़ गए हैं। पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलीगंज क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह व कोतवाली अलीगंज पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस के अनुसार मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

इस बीच अलीगंज विधायक के पुत्र सूरज सिंह राठौर ने भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। ग्रामीणों का कहना है कि फसल नुकसान और बढ़ते कर्ज के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज