एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के खर्सुलिया गांव में चाय बनाते समय एक महिला पर डीज़ल की कट्टी (पिपिया) गिरने से गंभीर हादसा हो गया। हादसे में 45 वर्षीय साबिरा बेगम पत्नी नवाब खान 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गईं।
घटना शनिवार सुबह हुई, जब साबिरा रसोई में चाय बना रही थीं। चाय पत्ती लेने के लिए जब उन्होंने अलमारी में हाथ बढ़ाया, तो ऊपर रखी डीज़ल भरी पिपिया अचानक उन पर गिर गई। डीज़ल गिरते ही आग भड़क उठी और साबिरा गंभीर रूप से झुलस गईं।
परिजन उनकी चीखें सुनकर मौके पर पहुंचे और तुरंत उन्हें वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज, एटा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफ़र कर दिया।
पीड़िता के पति नवाब खान ने बताया कि हादसा पूरी तरह अचानक हुआ और उनकी पत्नी की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़