एटा अलीगंज में मधुमक्खियों के हमले से सेवानिवृत्त की मौत : खेत पर पानी लगाते समय हुआ हादसा
अलीगंज क्षेत्र के ग्राम किनौडी खैराबाद में खेत पर पानी लगाने गए एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया/
मृतक की पहचान अतर सिंह पुत्र हर्ष स्वरूप के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अतर सिंह अपने बेटों के साथ खेत पर पानी लगाने गए थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें पूरे शरीर पर काट लिया, जिससे वे मौके पर ही अचेत हो गए।
अचेत अवस्था में अतर सिंह को तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखलाक खान ने बताया कि युवक को अस्पताल में 'ब्रॉड डेड' (मृत अवस्था में) लाया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों को सूचना देने के बाद वे शव को बिना किसी लिखा-पढ़ी के अपने साथ ले गए।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़