शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
अलीगंज न्यूज़

एटा में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर दो की मौत, एक गंभीर

दो की मौत, एक गंभीर
aliganj-news-in-hindi

एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में आसपुर टोल प्लाजा के पास गुरुवार रात एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। तीसरे घायल का इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान अवनीश उर्फ सिंटू (25 वर्ष) पुत्र नंदकिशोर और रोहित (27 वर्ष) पुत्र अरविंद के रूप में हुई है। तीसरा घायल मोहित है, जिसका उपचार चल रहा है। ये सभी फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद निवासी थे और गुरुग्राम से अपने गांव किदवई नगर लौट रहे थे।

 सूचना मिलते ही मलावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतक युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले अज्ञात कंटेनर की तलाश कर रही है।

मृतक अवनीश उर्फ सिंटू के पिता नंदकिशोर ने बताया कि उनके बेटे और अन्य लोग गुरुग्राम से अपने गांव किदवई नगर लौट रहे थे, तभी आसपुर टोल प्लाजा के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल मोहित, जो ऑटो में सवार था, ने बताया कि कंटेनर की टक्कर से ऑटो पलट गया और वे सभी उसमें फंस गए।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज