📰 एटा में पारिवारिक कलह ने ली जान — व्यक्ति ने खाया जहर : ⚠️ घर की कलह से तंग 40 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के नरौरा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार दोपहर जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान मुकेश पुत्र स्व. दौजीराम जाटव निवासी नरौरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 1:30 बजे मुकेश ने अपने पड़ोसी आकाश पुत्र कुंवरपाल के खेत पर पहुंचकर बताया कि उसने पारिवारिक कलह के कारण जहर खा लिया है और उसे बेचैनी महसूस हो रही है।
आकाश ने तुरंत उसे पानी पिलाया और एम्बुलेंस बुलाने की कोशिश की, लेकिन सहायता पहुंचने से पहले ही मुकेश की मौत हो गई।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार दीक्षित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल एटा भेज दिया है।
घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़