एटा में जिलाधिकारी के आदेश पर निजी अस्पताल सील ; : ऑपरेशन और डीएनसी की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई ;
एटा में शुक्रवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग ने एक निजी अस्पताल पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर की गई।
जानकारी के अनुसार, पीपल अड्डा स्थित आरएन हॉस्पिटल के खिलाफ दो ऑपरेशन और एक डीएनसी (डाइलेशन एंड क्यूरेटेज) से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों के संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के आदेश दिए।
शाम 8:30 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल में मौजूद मरीजों को एम्बुलेंस की सहायता से वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उन्हें सुरक्षित भर्ती कराया गया।
जांच में पाया गया कि आरएन हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था। इस आधार पर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान एसीएमओ डॉ. सुधीर मोहन, डीएमओ डॉ. लोकमन सिंह और मलेरिया निरीक्षक श्याम सुंदर सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।
इस घटना के बाद जिले के अन्य निजी अस्पतालों में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण के चिकित्सा सेवाएं देने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़