एटा में भारी वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत : ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे किया जाम
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा मोड़ पर रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय किसान विनोद कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया।
मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी विनोद कुमार गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी खाद लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनका सिर कुचल गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आक्रोश में आकर करीब ढाई घंटे तक हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर सीओ सकीट कृतिका सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।
परिजनों का आरोप
मृतक के भाई शिवदयाल ने बताया कि विनोद कुमार पैदल ही खाद लेने गए थे। लौटते समय रोडवेज बस की टक्कर से उनकी मौत हुई है।
पुलिस का कहना है कि किसी भारी वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की जांच की जा रही है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़