एटा, 31 अक्टूबर। वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, एटा में अक्टूबर माह के दौरान कुल 360 मरीजों के निःशुल्क सीटी स्कैन किए गए। यह सेवा मरीजों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हुई है।
कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि डॉक्टर की सलाह पर ओपीडी से पर्चा बनवाकर मरीज निःशुल्क सीटी स्कैन करा सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है।
अक्टूबर माह में हुए 360 सीटी स्कैन में हेड सीटी के 227, फेस सीटी के 20, नेक सीटी के 14, पीएनएस सीटी के 9, होल एब्डोमेन सीटी के 33, स्पाइन सीटी के 10, चेस्ट सीटी के 30 और अन्य 17 सीटी स्कैन शामिल थे। इनमें सिर की चोट (हेड इंजरी) के मरीज सर्वाधिक रहे।
सेवा प्रभारी सुमित शाक्य ने बताया कि जांच के समय मरीज अपनी राष्ट्रीय पहचान पत्र अवश्य साथ लाएं। इस दौरान मोनिश हुसैन, स्टाफ नर्स प्रीति वर्मा, आकाश कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, सीटी स्कैन सामान्य एक्स-रे की तुलना में शरीर के अंदरूनी हिस्सों की अधिक स्पष्ट जानकारी देता है और गंभीर बीमारियों की पहचान में सहायक होता है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़