दिल्ली धमाके का असर: एटा में पुलिस अलर्ट मोड पर, सुरक्षा बढ़ाई गई ; : एसएसपी के निर्देश पर सुरक्षा बढ़ाई, चला सघन चेकिंग अभियान ;
दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की घटना के बाद एटा पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को बढ़ा दिया गया है।
पुलिस की टीमों ने बस स्टैंड, रोडवेज बसों के अंदर, होटलों और प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ली गई।
संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ, कोतवाली प्रभारी और सभी चौकी इंचार्जों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने कहा कि,
“जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन भी सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
”जिले में एलआईयू (स्थानीय खुफिया इकाई) समेत सभी खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
अन्य खबरें
एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी
अलीगंज न्यूज़मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.
अलीगंज न्यूज़गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख
अलीगंज न्यूज़एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप
अलीगंज न्यूज़