अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

अलीगंज कोतवाली में थाना समाधान दिवसः : विधायक सत्यपाल सिंह राठौर और सीओ नीतीश गर्ग ने सुनी जनसमस्याएं

एटा | 11-Jan-2026 04:20 AM | 343 |
एटा
विधायक सत्यपाल सिंह राठौर और सीओ नीतीश गर्ग ने सुनी जनसमस्याएं

अलीगंज कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर और अलीगंज क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग ने भाग लेकर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

थाना समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि थाना समाधान दिवस आम जनता को न्याय दिलाने का एक प्रभावी मंच है, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होता है। वहीं क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग ने लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित कोतवाली के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.