अलीगंज न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / एटा
🚨 Breaking News | एटा

अलीगंज तहसील की अव्यवस्थाओं पर अधिवक्ताओं का हल्ला बोल ; : अधिवक्ताओं ने एडीएम को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, पत्रावलियां गायब होने का आरोप ;

एटा | 16-Nov-2025 03:59 AM | 343 |
एटा
अधिवक्ताओं ने एडीएम को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, पत्रावलियां गायब होने का आरोप ;

एटा के अलीगंज तहसील में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर अधिवक्ताओं ने आज बार एसोसिएशन अलीगंज के बैनर तले एडीएम वित्त और राजस्व लालता प्रसाद शाक्य को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेष कुमार तिवारी और सचिव प्रमोद कुमार सक्सेना के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया कि दाखिल खारिज की पत्रावलियों में साक्षी पूर्ण होने के बावजूद उन्हें शपथ पत्र निकालकर निरस्त कर दिया जाता है। नक्शे में निस्तारण दिखा दिया जाता है, जिससे कई पत्रावलियां दाखिल खारिज नहीं हो पा रही हैं। अधिवक्ताओं ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

न्यायालय उप जिलाधिकारी और तहसीलदार न्यायालयों में पुनर्स्थापना प्रार्थना पत्र देने के बाद भी लंबे समय तक वाद नहीं बढ़ पाते, जिससे उनका निस्तारण नहीं हो पाता। इसकी भी जांच की मांग की गई है। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालयों में पत्रावलियां मांगने पर पटल पर नहीं मिलतीं। उन्होंने मांग की कि पत्रावलियां पटल पर उपलब्ध कराई जाएं।
अधिवक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तहसील अलीगंज से काफी पत्रावलियां गुम' हैं और उन्हें ढूंढने की मांग की। इसके अतिरिक्त, नायब तहसीलदार अलीगंज और जैथरा के पद खाली चल रहे हैं, जिनकी तत्काल नियुक्ति की मांग की गई है।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि अंश संशोधन और सामान्य संशोधन प्रार्थना पत्रों को तहसीलदार द्वारा अनुमोदन के बाद एक सप्ताह में दर्ज कराया जाए। लेखपालों द्वारा जानबूझकर विरासत को निरस्त कर तहसीलदार पोर्टल में भेज दिया जाता है, जिसमें कई बार कहने के बाद भी सुधार नहीं हो पा रहा है। अधिवक्ताओं ने इसकी जांच कर सुधार कराने की मांग की।

अधिवक्ताओं ने कंप्यूटर फीडिंग समय पर कराने की भी मांग की। उन्होंने बताया कि कुछ खतौनियां आर दफ्तर और मुफ्ती खाने में भी उपलब्ध नहीं होतीं, जिससे मोइन के समय खतौनी उपलब्ध कराने में समस्या आती है। अधिवक्ताओं ने आर दफ्तर में मोइन के समय खतौनी उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान बार एसोसिएशन अलीगंज के पदाधिकारी के साथ तहसील अलीगंज के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे हैं।

अन्य खबरें

एटा: छत पर सोते रहे परिजन, चोर ले उड़े 20 हजार रुपये और जेवर : अलीगंज के अमरोली रतनपुर में चोरी

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में बिजली लाइन मरम्मत के दौरान हादसा : शटडाउन के बावजूद युवक को लगा करंट

अलीगंज न्यूज़

एटा में सियार का हमला : खेत में काम कर रहे किसान को काटा, घायल

अलीगंज न्यूज़

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी, : अलीगंज महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम.

अलीगंज न्यूज़

अलीगंज में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज : SDM ने दिए गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

अलीगंज न्यूज़

गांगूपुरा एटा में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान शुरू : कार्यकर्ताओं को मिली संगठन की सीख

अलीगंज न्यूज़

एटा के अलीगंज में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव : एक दिन पहले लगा था ₹1.5 लाख चोरी का आरोप

अलीगंज न्यूज़

एटा: होली मिलन में उमड़ी भीड़ : विधायक-सांसद ने बरसाए फूल

अलीगंज न्यूज़

एटा के जैथरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई : 1200 लीटर लहन और 40 लीटर शराब नष्ट,

अलीगंज न्यूज़

एटा में कर्ज से परेशान किसान ने खुद को मारी गोली : आलू की फसल बर्बाद होने से था तनाव

अलीगंज न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.